Super Hula Match एक ऐसा गेम है, जो वैसे है तो सरल किंतु जिसकी अवधारणा सचमुच बेहद मजेदार है और जो एक गेंद को उसके ही रंग के वृत्त पर टपकाने की चुनौती आपके समक्ष रखता है। क्या आप इस चुनौती को स्वीकार कर सकते हैं? तो इस एप्प को डाउनलोड करें और खुद ही आज़मा कर देख लें!
इसमें गेम खेलने का तरीका बेहद आसान है। प्रत्येक स्तर पर आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि गेंद अपने ही रंग वाले वृत्त पर गिरे। ऐसा करने के लिए, आपको अपने स्क्रीन पर बस क्लिक करना होता है और ऐसा करते ही आप देखेंगे कि गेंद वृत्तों के एक समूह की ओर गिर रही है। वे वृत्त लगातार घूमते रहते हैं, इसलिए आपको उनकी चाल पर ध्यान देना होगा और सही वक्त पर गेंद गिरानी होगी।
हालाँकि Super Hula Match देखने में बेहद सरल है, आप जल्द ही यह पाएँगे कि इसमें प्रत्येक स्तर को सफलतापूर्वक पार करना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है। प्रत्येक स्तर के साथ इस गेम में कठिनाई का स्तर भी बढ़ता जाता है क्योंकि वृत्तों की गति भी बढ़ती जाती है। आपको इन बदलावों के अनुसार स्वयं को ढालना होगा और जितना संभव हो सके अपने निशाने को सटीक बनाना होगा।
Super Hula Match एक सरल किंतु सचमुच अत्यंत मजेदार गेम है जो घंटों आपका मनोरंजन करता है। तो अपने काम पर भिड़ जाएँ और अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़कर दिखायें!
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.1, 4.1.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Super Hula Match के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी